बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल करना था Tejasswi की मजबूरी! कहा ‘कोई च्वाइस नहीं थी’

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 10 Aug, 2023 12:10 PM

tejasswi prakash talked about her relationship

एक्ट्रेस ने बताया कि करण उनका वो पहला बॉयफ्रेंड है जिसे तेजस्वी ने ऑफिशियली एक्सेप्ट किया है।

मुंबई। ‘बिग बॉस 15’ की विनर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। कपल का रिलेशन ऑफिशियल है, दोनों के प्यार की कहानी भी ‘बिग बॉस’ के घर में ही शुरू हुई थी। कपल अपने फैंस और कई यंग कपल्स के लिए गोल सेट करते नजर आते हैं। करण-तेजस्वी दूसरे कपल्स से काफी अलग हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ घूमना या डेट करना ही नहीं बल्कि कामयाब होना चाहते हैं।

कपल की फैमिली भी एक दूसरे को काफी पसंद करती हैं। ‘नागिन 6’ में लीड एक्ट्रेस प्ले कर चुकी तेजस्वी प्रकाश और करण को अक्सर एक साथ ट्रेवल करते देखा जाता है। फैंस कपल की कैमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं औऱ अब इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जी हां, मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि करण उनका वो पहला बॉयफ्रेंड है जिसे तेजस्वी ने ऑफिशियली एक्सेप्ट किया है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि करण उनके इंडस्ट्री से पहले बॉयफ्रेंड हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि करण और अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था। अगर एक्ट्रेस के पास च्वाइस होती तो वे अपना और करण का रिश्ता हमेशा प्राइवेट ही रखतीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!