लंदन के इस्कॉन टेम्पल में कृष्ण भक्ति में लीन हुईं Parineeti Chopra, गाय को चारा खिलाती आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Aug, 2024 12:22 PM

parineeti chopra immersed in krishna devotees at iskcon temple in london

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर से एक वीडियो सामने...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर से एक वीडियो सामने आया, उन्हें भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा गया। इसके साथ ही वह लंदन में गौ सेवा भी करती नजर आईं।

PunjabKesari

 

सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा पहले मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। इसके बाद वह मंदिर के अंदर नजर आती हैं और कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं। दोनों मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्ण जी का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

कृष्ण जी का भजन करने के बाद परिणीति गौ सेवा करती और गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला। मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद।'

 

वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!