पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे पंकज उधास, अंतिम दिनों में किसी से नहीं मिल रहे थे गजल गायक

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Feb, 2024 05:45 PM

legendary ghazal singer pankaj udhas passed away due to cancer

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास  ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ समय से वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। खबरों की मानें तो पंकज उधास कैंसर से...

मुंबई: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास  ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ समय से वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

PunjabKesari

 

खबरों की मानें तो पंकज उधास कैंसर से जंग हारे हैं। वह पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे और एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कहा जा रहा है कि पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि इस बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई और अचानक पंकज उधास के निधन की खबर आ गई।  

PunjabKesari

 

पंकज उधास के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।  हर कोई उनके जाने से गमगीन है और स्तब्ध भी। 

PunjabKesari

क्या होता है पेनक्रियाज कैंसर 

पैनक्रिएटिक कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो पैंक्रियाज में सेल्स की ग्रोथ के साथ शुरू होता है। पैंक्रियाज पेट के निचले भाग के पीछे स्थित होता है। यह एंजाइम बनाता है जो भोजन पचाने में मदद करता है और हार्मोन बनाता है जो ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। पैंक्रियाज के कैंसर का सबसे आम प्रकार पैंक्रियाज डक्टल एडेनोकार्सिनोमा है।ये प्रकार उन सेल्स में शुरू होता है जो पैंक्रियाज से डाइजेस्टिव एन्जाइम्स को बाहर ले जाने वाली डक्ट को पंक्तिबद्ध करती हैं।

PunjabKesari

पंकज उधास को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें साल 2006 में भार सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार (2012) भी दिया गया है।इसके अलावा, उन्हें नाम फिल्म के गाने  "चिट्ठी आई है" के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड भी दिया जा तुका है। इसी गाने के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!