बदलेगा 50 साल पुराना इतिहास: कंगना रनौत चलाएंगी तीर.. धूं-धूं होकर जलेगा रावण, पहली महिला एक्ट्रेस जो करेगी रावण दहन

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Oct, 2023 01:49 PM

kangana ranaut become first woman to burn ravan effigy at lav kush ramleela

आज 24 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी उर्फ दशहरा मनाया जा रहा है। हर जगह आज रावण के बड़े-बड़े पुतले फूंके जाएंगे।  दिल्ली की फेमस रामलीला में भी इस बार वो नजारा देखने को मिलेगा लेकिन इस बार ये खास होगा। इस बार एक महिला के हाथ से तीर चलेगा और रावण...

मुंबई: आज 24 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी उर्फ दशहरा मनाया जा रहा है। हर जगह आज रावण के बड़े-बड़े पुतले फूंके जाएंगे।  दिल्ली की फेमस रामलीला में भी इस बार वो नजारा देखने को मिलेगा लेकिन इस बार ये खास होगा। इस बार एक महिला के हाथ से तीर चलेगा और रावण धूं-धूं होकर जलेगा। ये और कोई नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होंगी। इसकी जानकारी खुद 'लव कुश रामलीला' समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी है।

PunjabKesari

 

 

उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

PunjabKesari

 

अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा-'चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक VIP (वैरी इम्पॉर्टेंट पर्सन) की मौजूदगी होती है। बीते सालों में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। फिल्म एक्टर अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। इस बार हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।'

PunjabKesari

 

कंगना के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगे। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा 'इमरजेंसी' जहां 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। उसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई है और अब इसे साल 2024 में पर्दे पर उतारी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!