Edited By Updated: 29 May, 2016 11:07 AM

आपने दुनिया में घोड़े तो बहुत देखे होगे। लेकिन फेडरिक द ग्रेट नाम के घोड़े को पिछले15 साल से सबसे हैंडसम घोड़े के तौर पर पहचान जाता हैं।
वॉशिंगटन: आपने दुनिया में घोड़े तो बहुत देखे होगे। लेकिन फेडरिक द ग्रेट नाम के घोड़े को पिछले15 साल से सबसे हैंडसम घोड़े के तौर पर पहचान जाता हैं। इसकों गर्दन पर 6 फीट लम्बे बालों और अट्रेक्टिव बॉडी की वजह से उसे काफी पंसद किया जा रहा है। फेडरिक की वीडियो इंटरनेट पर लाखोंं लोग देख चुके हैं। दूसरी तरफ करीब 26 हजार फॉलोअर्स हैं।
आप को बता दें कि नॉर्थ हॉलैंड के इस घोड़े की ब्रीड काफी रेयर मानी जाती है। इसके शरीर की बनावट और गर्दन के बाल दूसरे ब्रीड के घोड़ों की तुलना में काफी खास हैं। इसकी देखभाल का आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसके 6 फीट लम्बे बालों को संवारने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। इस घोड़े की ओनर बताती हैं 'गर्दन और पूंछ के बालों की सलीके से देखभाल की जाती है। कई लीटर पानी इन्हें धोने में लगता है। वहीं शैम्पों और कंडीशनर का भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हॉलीवुड फिल्मों से भी ऑफर मिल रहे हैं। फेडरिक के आज कई खरीदार हैं, लेकिन इसकी ओनर नाजिरिओ कहती हैं "बेचने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि यह मेरी फैमिली का हिस्सा है।"