Sunjay Kapur Funeral: आज होगा Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार, जानिए कब और कहां दी जाएगी उनको अंतिम विदाई

Edited By Rohini Oberoi, Updated: 19 Jun, 2025 09:57 AM

sunjay kapur funeral sunjay kapur s last rites will be held today

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का 12 जून 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। दुखद बात यह है कि बताया जा रहा है कि इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर ने...

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का 12 जून 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। दुखद बात यह है कि बताया जा रहा है कि इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर ने कथित तौर पर गलती से एक मधुमक्खी को निगल लिया था जिसके बाद 53 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट सामने आया है।

आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, 22 जून को प्रेयर मीट

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को परिवार की ओर से जारी एक प्रेस बयान में बताया गया है कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज नई दिल्ली में किया जाएगा। बयान के मुताबिक अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। इसके बाद 22 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस में शाम 4 से 5 बजे के बीच एक प्रेयर मीट (प्रार्थना सभा) रखी जाएगी।

PunjabKesari

 

पार्थिव शरीर भारत लाने में लगा एक हफ्ता

संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में हुआ था। उस समय वह वहीं पर थे। उनके ससुर अशोक सचदेव ने पुष्टि की थी कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी बताया था कि पोस्टमार्टम लंदन में किया गया था और पेपर वर्क पूरा होने तक पार्थिव शरीर को भारत नहीं लाया जा सकता था। इसी प्रक्रिया में संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने में करीब एक हफ्ते का समय लग गया।

PunjabKesari

 

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर एक प्रमुख बिजनेस टायकून थे। वह इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाली एक बड़ी ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। व्यवसाय के अलावा उनका झुकाव खेल की ओर भी काफी था। उन्हें पोलो खेलना बेहद पसंद था और पोलो में उनकी गहरी भागीदारी के लिए उन्हें जाना जाता था। अपने आखिरी वक्त में भी संजय कपूर एक पोलो मैच ही खेल रहे थे जब यह दुखद घटना घटी। उनके निधन से व्यापार और खेल जगत में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!