Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2026 07:38 PM

एन.आई.टी.-2 निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने सोमवार रात जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कर्जदार और प्रॉपर्टी डीलर की प्रताड़ना से परेशान
फरीदाबाद: एन.आई.टी.-2 निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने सोमवार रात जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कर्जदार और प्रॉपर्टी डीलर की प्रताड़ना से परेशान थे। कोतवाली थाना की पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
मृतक चंद्र प्रकाश की पत्नी दीपिका सेठी ने पुलिस को बताया कि करीब 2 साल से पति का काम ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने लोगों से करीब 15 लाख रुपए उधार लिए थे, जिस पर कर्जदार उनसे 10 फीसदी तक ब्याज वसूल रहे थे। चंद्र प्रकाश अब तक करीब 60 लाख रुपए चुका चुके थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। कर्जदारों ने दबाव बनाते हुए उनके घर पर भी कब्जा लिया था और पिछले करीब एक साल से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा एक डीलर को कर चंद्रप्रकाश ने अपना 3 फ्लोर का मकान 2.60 करोड़ रुपए में बेचा था। अब वह यह वापस चंद्रप्रकाश को देकर रुपए वापस लेना चाहते थे। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने नहीं आत्महत्या कर ली। परिजन ने 8 लोगों सौरभ भाटिया, ओंकार भाटिया, अजय अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार, मनीष गोयल, हिना अरोड़ा, गौरव झा, रवि अरोड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।