युवा म्यूजिक डायरेक्टर रणवीर सिंगिंग में भी मचा रहे धूम

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Dec, 2022 05:40 PM

young music director ranveer is making a splash in singing

संगीत से प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि संगीत निर्देशक रणवीर की उम्र कितनी है? रणवीर अभी सिर्फ 18 साल के हैं, उन्हें सबसे कम उम्र का पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर कहना गलत नहीं होगा।

बॉलीवुड तड़का टीम. संगीत से प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि संगीत निर्देशक रणवीर की उम्र कितनी है? रणवीर अभी सिर्फ 18 साल के हैं, उन्हें सबसे कम उम्र का पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर कहना गलत नहीं होगा।

 

रणवीर ने 'तंग करया ना कर', 'घूर' और 'हो नहीं सकदी' जैसे गानों के लिए संगीत दे चुके हैं। रणवीर 'रेड सूट' और 'याद तेरी' जैसे गानों का निर्देशन भी कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर सनी वारिस के 'बापू', 'अल्लाह' और 'वाका' जैसे गाने भी बनाए हैं।

 

इतना ही नहीं रणवीर म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर भी काफी सक्रिय हैं। रणवीर ने 'शिकवे' और 'रूह' जैसे गानों को अपनी आवाज दी है।

 

हाल ही में बतौर सिंगर रणवीर का गाना 'बेलिसिमो' रिलीज हुआ है। 'बेलिसिमो' गाने को आवाज देने के साथ ही रणवीर ने इसका म्यूजिक भी दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!