'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित ने मुंबई में खरीदा पहला घर, पत्नी संग की गृह प्रवेश पूजा

Edited By Parminder Kaur, Updated: 17 Jun, 2024 03:20 PM

yeh rishta kya kehlata hai fame rohit purohit buys new home in mumbai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित पुरोहित अरमान के रोल में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रोहित ने शो में शहजादा धामी को रिप्लेस किया था। हाल ही में एक्टर और उनकी पत्नी शीना बजाज ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इस कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ गृह...

मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित पुरोहित अरमान के रोल में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रोहित ने शो में शहजादा धामी को रिप्लेस किया था। हाल ही में एक्टर और उनकी पत्नी शीना बजाज ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इस कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश पूजा की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

PunjabKesari
तस्वीरों में रोहित येलो कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं। ऊपर से एक्टर ने फ्लोरल बास्केट पहनी हुई है। इस लुक में रोहित काफी जच रहे हैं। वहीं शीना शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए शीना ने लिखा- 'जन्मदिन, घर, पारिवारिक समय और फादर्स डे, जब यह सब एक ही दिन होता है। मुंबई में हमारे पहले घर के लिए बहुत खुशी है #सपने सच होते हैं।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें रोहित की पत्नी शीना भी एक्टिंग फील्ड से है। कपल ने साल 2019 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जयपुर में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'अर्जुन' के सेट पर हुई थी, जिसका प्रीमियर 2012 में हुआ था। इसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हुआ। रोहित और शीना ने 6 साल एक-दूसरे को डेट किया। रोहित 'रजिया सुल्तान', 'पोरस', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'धड़कन जिंदगी की' जैसे टीवी शो में काम कर चुके है। वहीं शीना कई शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!