Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2022 08:10 AM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की माया यानि एक्ट्रेस नविका कौटिया को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि नविका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही हैं जिसकी वजह से हाल ही में...
मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की माया यानि एक्ट्रेस नविका कौटिया को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि नविका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही हैं जिसकी वजह से हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। अपने सेहत की जानकारी खुद नविका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।
नविका ने अपने नोट में लिखा- 'बीते तीन दिन मेरे लिए थका देने वाले और कठिन रहे हैं। मैं अपने आस-पास इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं।

मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा है।' हालांकि अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है।

इसके अलावा नवीका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अस्पताल में एक्ट्रेस के कुछ टेस्ट होते दिख रहे हैं।

हाॅस्पिटल में मिलने पहुंची पलक सिंधवानी
दोस्त नवीका से हाॅस्पिटल में तारका मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी अभिनेत्री पलक सिंधवानी मिलने पहुंचीं। इस मौके की तस्वीर पलक ने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने नवीका के लिए प्यार जताते हुए लिखा- 'बेबी आप मेरी जिंदगी में ऐसी रोशनी भरती हैंजो कोई नहीं कर सकता। आपने मुझे बहुत बेहतर महसूस कराया। बेस्ट सरप्राइज।'

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नविका नए चेहरों में से एक हैं। वह इस सीरीयल में डॉ. कुणाल खेरा की बहन माया का किरदार निभा रही है।

सीरियल में उनका किरदार एक ऐसी लड़की का है जो एक शानदार सिंगर होने का दावा करती है लेकिन सच्चाई यह है कि माया सिर्फ एक चेहरा है असल में आवाज अक्षरा की होती है और स्टेज पर माया परफॉर्म करती है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की अलग वाले फेज के बाद बहुत नाटकीय ढंग से माया की एंट्री कराई गई थी।