मालदीव में पति संग रोमांटिक पल बिता रही हैं ये है मोहब्बतें की सिम्मी भल्ला,बीच किनारे शिरीन मिर्जा ने यूं मनाया वैंलेनटाइन

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Feb, 2022 01:22 PM

yeh hai mohabbatein shireen mirza enjoy honeymoon with hasan sartaj in maldives

सीरियल ये है मोहब्बतें की सिम्मी भल्ला यानि शिरीन मिर्जा इन दिनों पति सरताज हसन संग मालदीव में हनीमून एंजाॅय कर रही हैं। मालदीव में ही शिरीन ने वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया। वैलेंटाइन डे के मौके पर शिरीन मिर्जा मालदीव में अपने पति के साथ रोमांस करती...

मुंबई: सीरियल ये है मोहब्बतें की सिम्मी भल्ला यानि शिरीन मिर्जा इन दिनों पति सरताज हसन संग मालदीव में हनीमून एंजाॅय कर रही हैं। मालदीव में ही शिरीन ने वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया। वैलेंटाइन डे के मौके पर शिरीन मिर्जा मालदीव में अपने पति के साथ रोमांस करती नजर आईं।

PunjabKesari

कुछ समय पहले ही शिरीन मिर्जा ने अपने पहले वैलेंटाइन डे की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।तस्वीरों में शिरीन पोलका डाॅट ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने हाथ में लाल गुलाब थाम रखा है। पति के इस सप्राइज को देख शिरीन की सातवें आसमान पर पहुंच गईं हैं। शिरीन मिर्जा के वैलेंटाइन डे सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस शिरीन मिर्जा की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें शिरीन मिर्जा ने 16 जुलाई 2021 को शादी की थी। शिरीन मिर्जा की शादी की तस्वीरों ने उस समय काफी हंगामा मचा दिया था। शिरमी मिर्जा की शादी में ये है मोहब्बतें की सारी कास्ट पहुंची थीं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!