वैष्णव टीका और  सिर पर दुपट्टा...कृष्ण भक्ति में डूबीं Will Smith की बेटी, जन्माष्टमी पर की कान्हा की आरती

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Aug, 2025 03:12 PM

will smith daughter willow smith celebrated krishna janmashtami shares photos

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और उनकी वाइफ जेडा पिंकेट की बेटी विलो स्मिथ इस समय चर्चा में हैं।  विल स्मिथ की बेटी विलो स्मिथ ने हाल ही में अपनी आध्यात्मिक जर्नी की झलक दिखाई है। विलो ने बताया कि वो जन्माष्टमी पर आर्टिस्ट लोंड्रेल के रिलीज किए गए भक्ति...

लंदन:  हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और उनकी वाइफ जेडा पिंकेट की बेटी विलो स्मिथ इस समय चर्चा में हैं।  विल स्मिथ की बेटी विलो स्मिथ ने हाल ही में अपनी आध्यात्मिक जर्नी की झलक दिखाई है। विलो ने बताया कि वो जन्माष्टमी पर आर्टिस्ट लोंड्रेल के रिलीज किए गए भक्ति गीत गोविंदा नाइट्स में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

विल स्मिथ की बेटी विलो स्मिथ ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को जन्माष्टमी सेलिब्रेशन की फोटोज दिखाई हैं। माथे पर वैष्णव टीका लगाकर और दुपट्टा ओढ़कर वो अनुष्ठानों में पूरी तरह से शामिल नजर आईं। इस्कॉन में आरती करने से लेकर मंत्रोच्चार का थैला थामे और राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने खड़े होने तक।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ∴ W ∴ (@willowsmith)

खबरें हैं कि विलोलो स्मिथ खुलेआम हिंदू परंपराओं को मानती हैं। उनके पिता विल स्मिथ ने एक बार स्वीकार किया था कि वे धार्मिक लेबलों से दूर रहते हैं जबकि जेडा पिंकेट ने औपचारिक रूप से चर्च में शामिल हुए बिना साइंटोलॉजी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की बात कही थी पर उनकी बेटी ने अपना अलग रास्ता बनाया है। 


साल 2019 में उन्होंने खुलासा किया था कि वो बाइसेक्शुअल हैं। उन्होंने कहा था कि वो मर्द और औरत दोनों को पसंद करती हैं। बाद में ये भी खुलासा किया था कि वो एक समय पर कई रिश्ते रखने का सपोर्ट करती हैं और खुद भी ऐसा करना चाहती हैं। विलो को साल 2007 में आई उनके पिता की फिल्म I Am Legend में देखा जा चुका है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!