Allu Arjun की Arrest में देरी क्यों? प्रीमियर में महिला की मौत के 8 दिनों बाद हुई गिरफ्तारी

Edited By Rahul Rana, Updated: 13 Dec, 2024 04:14 PM

why the delay in allu arjun s arrest

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में 4 दिसंबर को संध्या थियेटर में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अल्लू ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी में...

बाॅलीवुड तड़का : हैदराबाद टास्क फोर्स ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले आई। यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर को संध्या थियेटर में हुई भगदड़ के मामले में पूछताछ के लिए की गई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अल्लू की गिरफ्तारी के बाद से उनके फैन्स में हलचल मच गई है। सवाल यह उठता है कि गिरफ्तारी इतनी देर से क्यों हुई?

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी में देरी का कारण

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि इतनी देर से गिरफ्तारी क्यों हुई? दरअसल, मामला 5 दिसंबर को दर्ज हुआ था, लेकिन जांच में वक्त लग गया। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया था कि अल्लू अर्जुन की लापरवाही के कारण भगदड़ मच गई और उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए अल्लू को गिरफ्तार किया।

भगदड़ में महिला की मौत

संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन और उनके दोस्त, म्यूजिक कंपोजर डीएसपी बिना किसी अनाउंसमेंट के रात 9:30 बजे स्क्रीनिंग पर पहुंच गए थे। उनके अचानक थियेटर में पहुंचने से भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। इस घटना के बाद थियेटर मालिकों और अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

एफआईआर और अल्लू का बचाव

इस मामले में अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि उन्होंने लापरवाही से यह भगदड़ होने दी, जिससे महिला की मौत हुई। हालांकि, अल्लू अर्जुन ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर आते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने थियेटर और पुलिस को अपनी जानकारी दी थी। अल्लू के अनुसार, उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की।

अल्लू अर्जुन का मदद का ऐलान

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने दुख जताते हुए मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया था। हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का निशाना बना रहे थे और कह रहे थे कि वह पैसे देकर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। अल्लू ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि वह मृतक परिवार से मिलने जाएंगे।

जश्न के बीच मुश्किलें बढ़ीं

12 दिसंबर को अल्लू अर्जुन दिल्ली में अपनी फिल्म "पुष्पा" के 1000 करोड़ रुपये की कमाई का जश्न मना रहे थे। लेकिन इसके बाद, देर रात वह हैदराबाद लौटे और 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान, अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी से बात करते हुए दिखाई दिए, और उनके पिता अल्लू अरविंद भी उनके साथ थे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!