जब Met Gala 2023 में Alia Bhatt ने प्रिंयका चोपड़ा से बाथरूम जाने के लिए मांगी थी मदद

Edited By kahkasha, Updated: 06 May, 2023 12:39 PM

when alia bhatt asked priyanka chopra to go to the bathroom at met gala

अब आलिया ने इस इवेंट से प्रिंयका के साथ का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

 नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल आयोजित मेट गाला 2023 में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत डिजाइनर प्रबल गुरुंग का व्हाइट गाउन पहना। आलिया की लुक की जमकर तारीफें भी हुई। वहीं, मेट गाला में प्रिंयका चोपड़ा भी नजर आईं थी। अब आलिया ने इस इवेंट से प्रिंयका के साथ का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। 

 

आलिया ने बाथरूम जाने के लिए प्रिंयका से मांगी मदद
आलिया भट्ट का स्टेज से पीछे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आलिया काफी नर्वस लग रही हैं। इसके बाद वह कहती सुनाई दे रही हैं कि, वो पब्लिक अपीयरेंस के हिसाब से काफी शर्मीली हैं। इसके साथ ही उन्होंने इवेंट से पहले प्रियंका संग बातचीत के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रिंयका इस इवेंट को लेकर काफी कैजुअल थीं। उन्होंने मुझे कहा कि तुम वहां पहुंचो फिर मुझे ढूंढ ही लोगी। इसके बाद आलिया ने प्रिंयका की बात का जवाब देते हुए कहा कि- "हां क्यों नहीं....क्योंकि तुम मुझे बाथरूम तक ले जाओगी। मैं खुद बाथरूम तक नहीं जा पाउंगी।"

 

जल्द हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहीं आलिया 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। Heart Of Stone फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के फर्स्ट लुक में आलिया भट्ट एक्शन मोड में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेमकहानी में भी नजर आने वाली हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!