वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ फेम एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन, हॉट बाथटब में मिला शव

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Oct, 2023 10:06 AM

web series  friends  fame actor matthew perry passed away

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। एक्टर सिर्फ 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मैथ्यू के निधन की खबर से उनके...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। एक्टर सिर्फ 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मैथ्यू के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

खबरों की मानें तो मैथ्यू पेरी की बॉडी उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में शनिवार को बाथटब में पाई गई। बताया जा रहा है कि हॉटबाथ टब में डूबने से मैथ्यू की मौत हुई है। उनका शव टब में डूबा हुआ पाया गया।

 

लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया कि शनिवार, 28 अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे पेरी को उनके घर पर कॉन्टेक्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक, वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला।

 

बता दें, मैथ्यू पेरी ने साल 1979 में टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 240-रॉबर्ट के एक एपिसोड में एक्ट के बाद नॉट नेसेसरीली द न्यूज, सिल्वर स्पून्स, चार्ल्स इन चार्ज, हाईवे टू हेवन और जस्ट द टेन ऑफ अस में जैसे कई हिट शोज में काम किया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!