बेजुबानों पर क्रूरता के खिलाफ वामिका गब्बी ने उठाई आवाज, कहा-खूबसूरत प्राणियों पर अत्याचार करना बंद करें

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Dec, 2024 01:56 PM

wamiqa gabbi raised her voice against cruelty to animals

एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आई हैं और अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।  इसी बीच बेबी जॉन एक्ट्रेस ने पशु क्रूरता के खिलाफ अपनी...

मुंबई. एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आई हैं और अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।  इसी बीच बेबी जॉन एक्ट्रेस ने पशु क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है और फैंस से शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है। 

PunjabKesari

 

वामिका गब्बी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भेड़ों के काटे जाने का एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया और लिखा, "जिस दिन आप सच्चाई देखना चाहेंगे, आपको पता चल जाएगा कि आप किस अपराध का हिस्सा बन रहे हैं। यह पूरी तरह से बुराई है। यह दिल तोड़ने वाला है।"PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "शाकाहार चुनें, शवों को खाना बंद करें, इन खूबसूरत प्राणियों पर अत्याचार करना बंद करें। स्वच्छ खाएं, आप वही हैं, जो आप खाते हैं। हम इंसान हैं। हमारे पास विकल्प हैं। हम चुनाव कर सकते हैं। दयालुता चुनें।"
बता दें, वामिका गब्बी बेबी जॉन से पहले कई पंजाबी मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!