धनतेरस पर सपनों के आशियाना में शिफ्ट हुए विवेक ओबराॅय, पत्नी संग शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Oct, 2024 12:56 PM

vivek oberoi moves into new home on dhantera

29 अक्टूबर को दुनियाभर में धनतेरस का त्योहार मनाया गया। धनतेरस के दिन लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। माना जाता है कि जितना इस दिन आप खर्च करेंगे, भगवान कुबेर आपके ऊपर उतनी ही कृपा साल भर बरसाएंगे। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स ने धनतरेस पर जमकर...

मुंबई: 29 अक्टूबर को दुनियाभर में धनतेरस का त्योहार मनाया गया।  धनतेरस के दिन लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। माना जाता है कि जितना इस दिन आप खर्च करेंगे, भगवान कुबेर आपके ऊपर उतनी ही कृपा साल भर बरसाएंगे। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स ने धनतरेस पर जमकर शाॅपिंग की। किसी ने सोना खरीदा तो किसी ने गाड़ी।

PunjabKesari

वहीं बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय धनतेरस के मौके पर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। खास बात ये है कि इस दिन उनकी शादी की सालगिरह भी है।  विवेक ने 29 अक्टूबर को अपनी वाइफ प्रियंका के साथ अपनी शादी को 14 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

 

प्यारी सी तस्वीर शेयर कर विवेक ओबेरॉय ने कैप्शन में लिखा- '14 साल पहले, अग्नि के चारों तरफ मैंने अपनी हमसफर, मेरी प्रियंका के लिए अपने अटूट प्यार की प्रतिज्ञा की थी।आज धनतेरस के इस शुभ दिन पर, जब हम अपने बड़ों के आशीर्वाद के साथ अपने खूबसूरत नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो मैं भगवान के लिए कृतज्ञता से भर गया हूं। तुम्हारे बिना इन फैंसी दीवारों का कोई मतलब नहीं है।मेरे लिए तुम मेरा शाश्वत 'घर' हो और वहीं मेरा दिल है और हमेशा रहेगा।'

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलौर में प्रियंका से शादी की थी। विवेक और प्रियंका अल्वा दो बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के पेरेंट्स हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!