47 के Vishal Krishna की दुल्हनिया बनेंगी रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी,इस दिन होंगे सात फेरे

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 May, 2025 10:37 AM

vishal krishna to marry rajinikanth on screen daughter sai dhanshika soon

तमिल एक्टर विशाल घर बसाने जा रहे हैं। विशाल की दुल्हिनया एक्ट्रेस साई धनशिका हैं। कथित तौर पर दोनों ने सोमवार को एक इवेंट में अपनी शादी के बारे में एलान किया। साथ ही डेट भी बता दी। कपल इसी साल सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। वे 29 अगस्त 2025 को...



मुंबई: तमिल एक्टर विशाल घर बसाने जा रहे हैं। विशाल की दुल्हिनया एक्ट्रेस साई धनशिका हैं। कथित तौर पर दोनों ने सोमवार को  एक इवेंट में अपनी शादी के बारे में एलान किया। साथ ही डेट भी बता दी। कपल इसी साल सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। वे 29 अगस्त 2025 को शादी करने वाले हैं। इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है।

PunjabKesari

विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी चर्चा में है। विशाल 47 वर्ष के हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वे 48 वर्ष के होंगे। वहीं, धनशिका का जन्म 20 नवंबर 1989 को हुआ। वे 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। 

PunjabKesari

साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं। 

PunjabKesari

विशाल और साई धनशिका कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर अगस्त में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!