Viral Video: गाय के बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स, बाढ़ के बीच बछड़े को कंधे पर टांगा और प्लास्टिक की बोरी से ढका

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Aug, 2025 03:03 PM

viral video man carries calf on his shoulder amid flood situation in jammu

पिछले हफ्ते जम्मू संभाग में भारी बारिश हुई थी। इस बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी। अचानक बादल फटने, बाढ़ आने और नदियों में तेज उफान से हालात बहुत बिगड़ गए। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ और कई पुल व सड़कें टूट गईं। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोग...

मुंबई: पिछले हफ्ते जम्मू संभाग में भारी बारिश हुई थी। इस बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी। अचानक बादल फटने, बाढ़ आने और नदियों में तेज उफान से हालात बहुत बिगड़ गए। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ और कई पुल व सड़कें टूट गईं। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोग परेशान हो गए और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्हीं हालात के बीच जम्मू से एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में इंसानियत और करुणा की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली।

PunjabKesari

वायरल हो रहे वीडियो एक शख्स बाढ़ जैसे खतरनाक हालात में फंसे एक बछड़े को अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित जगह ले जाता हुआ नजर आ रहा है। चारों तरफ पानी फैला हुआ है, सड़कें टूटी हुई हैं और मलबा बहता हुआ दिख रहा है। तेज बारिश और उफनते पानी के बीच भी वह शख्स बछड़े को प्लास्टिक से ढककर उसे भीगने से बचाने की कोशिश करता है।

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नरिंदर सिंह (@narindersingh3071) नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “गौ माता की सेवा का मिलेगा आशीर्वाद। बाढ़ के हालात में गौ माता को सुरक्षित रखते हुए गौ मां के सेवक।” 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!