सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी… प्रेम मंदिर में Reel बना रहे कपल पर भड़कीं आंटी

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Jun, 2025 04:31 PM

viral clash at prem temple aunty scolds man for touching wife feet

वृंदावन के प्रेम मंदिर बाहर से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल और एक आंटी के बीच हुई तीखी बहस देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स मंदिर के सामने अपनी पत्नी के पैर छू रहा होता है तभी अचानक एक आंटी वहां...

मुंबई:  वृंदावन मंदिर के बाहर से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल और एक आंटी के बीच हुई तीखी बहस देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स मंदिर के सामने अपनी पत्नी के पैर छू रहा होता है तभी अचानक एक आंटी वहां पहुंचती हैं और इस हरकत को देखकर गुस्से से आगबबूला हो जाती हैं। वह कपल को फटकार लगाती हैं और मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत को अनुचित बताती हैं।


आंटी कहती हैं, 'सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी?' और आगे जोड़ती हैं, 'औरत के पैरों में माथा टेक रहा है।' इस पर पति जब शांत लहजे में जवाब देता है 'औरत न हो, तो हम न हो,' तब आंटी तुरंत पलटकर कहती हैं, 'हां, तो सिर्फ अपनी औरत थोड़ी होती है, मां भी है, बहन भी है, औरत तो वो भी है।' बहस धीरे-धीरे गर्म होने लगती है, लेकिन आंटी बिना और कुछ बोले मौके से चली जाती हैं। करीब 30 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 1.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!