मिडल ईस्ट में बवाल:दुबई एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के बाद घर लौटे विनीत कुमार सिंह, बोले- कुछ समझ नहीं...

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jun, 2025 12:53 PM

vineet kumar back home after being stuck in dubai amid middle east crisis

‘मुक्काबाज’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह उस समय दुबई में थे जब मध्य पूर्व में कुछ जगहों पर हवाई रास्ते बंद करने की खबर आई थी। खैर अब विनीत कुमार सिंह मुंबई लौट आए हैं। दुबई एयरस्पेस बंद होने के चलते वो बीती रात...


मुंबई:  ‘मुक्काबाज’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह उस समय दुबई में थे जब मध्य पूर्व में कुछ जगहों पर हवाई रास्ते बंद करने की खबर आई थी। खैर अब विनीत कुमार सिंह मुंबई लौट आए हैं। दुबई एयरस्पेस बंद होने के चलते वो बीती रात दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे। उन्होंने खुद इस पूरी घटना का जिक्र किया। 

PunjabKesari

 एक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया-'करीब रात 10 बजे के आसपास हम सब बिल्कुल क्लूलेस थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मेरी फ्लाइट रात 9:40 बजे थी लेकिन अचानक ऐसी खबरें आ गईं कि मिडल ईस्ट में एयरस्पेस बंद हो गया है। थोड़ी देर बाद खबर आई कि बोर्डिंग शुरू हो गई है। फ्लाइट टेक-ऑफ में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा।एमिरेट्स एयरलाइंस और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ ने बहुत अच्छे से सब संभाला।'

PunjabKesari


सोमवार रात विनीत ने दुबई एयरपोर्ट से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताया था कि वो वहां फंसे हैं।उन्होंने लिखा था- 'दुबई एयरपोर्ट पर हूं। इमिग्रेशन हो गया है। गेट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहा हूं। फिंगर्स क्रॉस्ड।' इसके बाद से ही फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।

 

गौरतबल है कि ईरान द्वारा अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल अटैक के बाद मिडल ईस्ट में हालात बिगड़ गए हैं।इसके चलते यूएई, बहरीन और कतर ने अपने एयरस्पेस का कुछ हिस्सा बंद कर दिया है। दुबई से ईरान और इराक की कई फ्लाइट्स 30 जून तक रद्द कर दी गई हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!