Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Oct, 2020 11:53 AM

एक्ट्रेस विद्या बालन बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ज्यादातर साड़ी लुक में ही नजर आती हैं। वो जब भी साड़ी पहनती हैं उसे बेहद अच्छी तरह से कैरी करती हैं। विद्या बालन हर लुक में जबरदस्त दिखती हैं।
मुंबई: एक्ट्रेस विद्या बालन बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ज्यादातर साड़ी लुक में ही नजर आती हैं। वो जब भी साड़ी पहनती हैं उसे बेहद अच्छी तरह से कैरी करती हैं। विद्या बालन हर लुक में जबरदस्त दिखती हैं।
हाल ही में नवरात्रि के मौके पर विद्या ने साड़ी में अपने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। लुक की बात करें तो विद्या रेड कलर की कांजीवम साड़ी में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और बिंदी से अपने लुक को कम्पलीट किया है।

एसेसरीज की बात करें तो विद्या ने गोल्ड के इयरिंग्स, नेकलेस और कड़े कैरी किए हैं। विद्या के हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने बालों का पार्टीशन करके बन बनाया है, जिस पर उन्होंने गजरा लगाया है। विद्या बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।

काम की बात करें तो विद्या बहुत जल्द फिल्म 'शेरनी' में नजर आने वाली है। इसके अलावा विद्या अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'महिला मंडली' में भी नजर आएंगी। विद्या आखिरी बार फिल्म शकुंतला देवी में नजर आईं थीं।