Sharda Sinha के पार्थिव शरीर का Video वायरल, आंखों में आसूं लिए मां के सिर को सहलाते दिखे अंशुमन

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 01:39 PM

video of sharda sinha dead body anshuman caressing his mother head

बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं।  छठ पर्व के पहले दिन (मंगलवार) 5 नवंबर को शारदा सिन्हा ने रात 9:20 बजे एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। सिंगर की आखिरी पलों की वीडियो भी सामने आ गई है। वहीं शारदा सिन्हा के बेटे भी वीडियो में बेहद...

मुंबई: बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं।  छठ पर्व के पहले दिन (मंगलवार) 5 नवंबर को शारदा सिन्हा ने रात 9:20 बजे एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। सिंगर की आखिरी पलों की वीडियो भी सामने आ गई है। वहीं शारदा सिन्हा के बेटे भी वीडियो में बेहद दुखी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लोक गायिका की ये वीडियो वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

वीडियो में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग भीड़ लगाए खड़े हैं। वहीं साथ में उनके बेटे मां के माथे को सहलाते नजर आ रहे हैं। स बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी वीडियो में नजर आए। ये वीडियो वाकई बेहद भावुक कर देने वाला है। 

आज सुबह 9:40 बजे की इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा जिसके बाद पार्थिव शव को सीधे उनके पटना स्थित आवास पर ले जाया गयाय़ दोपहर 12 बजे के बाद उनके आवास पर उनके चाहने वालों के लिए अंतिम दर्शन का आयोजन किया गया। 

PunjabKesari

गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

पटना स्थित उनके आवास से लोगों के श्रद्धांजलि देने के बाद कल सुबह यानी 07 नवंबर को उनकी अंतिम यात्रा गुलबी घाट के लिए निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि कल सुबह 8 बजे से अंतिम यात्रा उनके पटना स्थित आवास से निकाली जाएगी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा बिहार की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थीं। उन्हें मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें अक्सर इस क्षेत्र की सांस्कृतिक राजदूत कहा जाता था। छठ पूजा के दौरान उनकी प्रस्तुतियां बहुत प्रसिद्ध थीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!