फेमस रैपर का हॉस्पिटल बेड से वीडियो वायरल, चेहरे का आधा हिस्सा हुआ पैरालाइज्ड

Edited By Mehak, Updated: 15 Apr, 2025 03:53 PM

video of famous rapper from hospital bed goes viral

मशहूर इंटरनेशनल रैपर Lil Nas X को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। लिल...

बाॅलीवुड तड़का : मशहूर इंटरनेशनल रैपर Lil Nas X को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं।

चेहरे का एक हिस्सा नहीं कर पा रहे कंट्रोल

लिल नैस एक्स ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने चेहरे के दाहिने हिस्से का कंट्रोल खो चुके है। वीडियो में जब वो बोलने की कोशिश करते हैं, तो उनका चेहरा एक तरफ से बिल्कुल भी नहीं हिल रहा होता है। रैपर ने खुद इस स्थिति को दिखाते हुए कुछ और वीडियो भी शेयर किए हैं।

वीडियो में दिखा रैपर का हल्का-फुल्का अंदाज

हालांकि गंभीर स्थिति के बावजूद लिल नैस एक्स का अंदाज हल्का-फुल्का नजर आया। एक वीडियो में वो अपनी हालत पर खुद ही हंसते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने फैंस को यह बताने की कोशिश की कि वो घबराए नहीं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by ☆dreamboy. (@lilnasx)

फैंस को दी सेहत की जानकारी

फैंस की चिंता को देखते हुए लिल नैस एक्स ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, मैं ठीक हूं!! मेरे लिए उदास होना बंद करो। इसकी जगह डांस करो।' इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा कि उन्हें पता है कि वो फनी लग रहे हैं, लेकिन वो पॉजिटिव रहना चाहते हैं।

फैंस कर रहे हैं दुआएं

रैपर की इस स्थिति को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'जल्दी ठीक हो जाइए, मेरी मां के साथ भी ऐसा हुआ था, गर्म सेक से बहुत फायदा मिलेगा।', दूसरे ने लिखा, 'आपका पॉजिटिव रवैया देखकर अच्छा लगा, जल्दी ठीक हो जाइए।', कई फैंस ने लिखा, 'उम्मीद है ये स्ट्रोक न हो, ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।'

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!