विक्की कौशल ने भतीजी के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, समंदर किनारे मिशू संग यूं खेलते दिखे एक्टर

Edited By Parminder Kaur, Updated: 07 Apr, 2022 10:36 AM

vicky kaushal shares photos with niece

एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विक्की ने अपनी भतीजी के साथ मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

मुंबई. एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विक्की ने अपनी भतीजी के साथ मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
विक्की ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्टर चेक शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप पहनी हुई है। वहीं विक्की की भतीजी पिंक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में क्यूट लग रही है। पहली तस्वीर में विक्की ने मिशू को गले लगाया हुआ है। दूसरी तस्वीर में एक्टर ने समंदर किनारे मिशू को उठाया हुआ है। आखिरी में दोनों समंदर किनारे प्लेन को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। चाचा भतीजी की मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए विक्की ने लिखा- 'चाचू का दिन मिशू के साथ।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो विक्की बहुत जल्द फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर 'सैम बहादुर' में भी दिखाई देंगे। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!