मनोरंजन जगत से आई बुरी खबर, इस फेमस एक्टर का 74 की उम्र में निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jan, 2026 11:38 AM

veteran korean actor ahn sung ki passed away

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। जहां बीते दिन फेमस मलयालम एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया था। वहीं, अब साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दिग्गज कोरियन एक्टर आन सुंग-की अब इस दुनिया में नहीं...

मुंबई. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। जहां बीते दिन फेमस मलयालम एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया था। वहीं, अब साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दिग्गज कोरियन एक्टर आन सुंग-की अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।  

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आन सुंग-की का निधन 5 जनवरी को हुआ। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर 2025 को खाना खाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दम घुटने की वजह से वह बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था, लेकिन 5 जनवरी को वह जिंदगी की जंग हार गए।

PunjabKesari

 

बचपन से ही इंडस्ट्री में बनाई पहचान

आन सुंग-की उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में साल 1957 में आई फिल्म ‘द ट्वाइलाइट ट्रेन’ से अपने करियर की शुरुआत की। बचपन में ही उन्होंने करीब 70 फिल्मों में काम कर एक बाल कलाकार के रूप में खास पहचान बना ली थी।

पढ़ाई के लिए लिया था ब्रेक

जब आन सुंग-की बड़े हुए तो उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने हनकुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी की।

शानदार कमबैक और अवॉर्ड्स

साल 1977 में कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में लौटने के बाद आन सुंग-की ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। साल 1980 में आई ली जांग-हो के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुड, विंडी डेज’ में उनके अभिनय को खास सराहना मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें ग्रैंड बेल अवॉर्ड में बेस्ट न्यू एक्टर का सम्मान भी मिला। इसके बाद उन्होंने लगातार दमदार भूमिकाएं निभाईं और खुद को इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में शामिल किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!