Vedang Raina ने Khushi के साथ कंफर्म किया अपना रिलेशन? Kapil के शो में एक्ट्रेस का नाम सुनते ही मुस्कुराए एक्टर

Edited By Shivani Soni, Updated: 23 Sep, 2024 01:34 PM

vedang raina confirmed his relationship with khushi

पिछले काफी समय से खुशी कपूर और वेदांग रैना के अफेयर के चर्चे हैं। दोनों का नाम तबसे साथ जोड़ा जाने लगा, जबसे वो 'द आर्चीज' में साथ नजर आए। उसके बाद दोनों को  लगभग हर जगह साथ स्पॉट किया जाता है। वेदांग रैना हाल ही में फिल्म 'जिगरा' में भी दिखाई...

मुंबई: पिछले काफी समय से खुशी कपूर और वेदांग रैना के अफेयर के चर्चे हैं। दोनों का नाम तबसे साथ जोड़ा जाने लगा, जबसे वो 'द आर्चीज' में साथ नजर आए। उसके बाद दोनों को  लगभग हर जगह साथ स्पॉट किया जाता है। वेदांग रैना हाल ही में फिल्म 'जिगरा' में भी दिखाई देंगे। बता दें,  वेदांग जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में दिखाई देंगे।

PunjabKesari

हाल ही में वेदांग, आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' में पहुंचे, जहां कपिल शर्मा ने उनकी खुशी का मजाक उड़ाया।

कपिल ने किया मजेदार सवाल

कपिल ने शो के दौरान वेदांग से पूछा, "क्या आपको खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं, या आपको दुख है कि आप भाई बन गए हैं?" इस पर करण जौहर ने चुटकी लेते हुए कहा, "खुशी है!" कपिल ने फिर कहा, "सबसे ज्यादा खुशी (खुशी कपूर) कहां मिलती है?" यह सुनकर सभी दर्शक हंस पड़े। आलिया भट्ट और अर्चना पूरन सिंह भी इस मजाक पर मुस्कुराईं।

PunjabKesari

वेदांग की मुस्कान में छिपा प्यार

इस पर वेदांग ने कहा, "नहीं, खुशी है बिल्कुल।" फिर करण ने फिर से कहा, "खुशी है!" कपिल ने पूछा, "सबसे ज्यादा 'खुशी' आपको कहां से मिलती है?" इस पर वेदांग मुस्कुराने लगे, जिससे उनके मन में खुशी कपूर के प्रति प्यार झलकता है।

इस बीच, उन्होंने  कुछ महीने पहले 'जीक्यू मैगजीन' से कहा था कि उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ पर ध्यान नहीं दिया है ताकि वे अपने करियर पर फोकस कर सकें। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखना चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!