पार्टी में गर्लफ्रेंड संग वरुण की स्टाइलिश एंट्री, ब्लैक आउटफिट्स में दिए कपल गोल्स

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Feb, 2020 11:31 AM

varun dhawan natasha dalal stylish appearance at armaan jain anissa reception

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं बीती रात वरुण गर्लफ्रेंड संग अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari

वहीं बीती रात वरुण गर्लफ्रेंड संग अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वरुण ब्लैक कुर्ते पजामे में हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने शिमरी जैकेट पेयर की थी। वहीं नताशा की बात करें तो वह ब्लैक लंहगा चोली में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, कर्ली हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

पार्टी में वरुण ने नताशा संग जमकर पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो वरुण की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' हाल ही में रिलीज हुई है।फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही समेत कई स्टार्स थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। इसके अलावा वरुण सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में दिखेंगे। वहीं नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। 


PunjabKesari

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!