National Lata Mangeshkar Award से नवाजे जाएंगे संगीतकार Uttam Singh और KS Chithra, दो लाख रुपये है पुरस्कार राशि

Edited By Shivani Soni, Updated: 21 Aug, 2024 02:32 PM

uttam singh and ks chithra will receive the national lata mangeshkar award

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना है। मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, यह पुरस्कार 28 सितंबर को एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे।...

मुंबई: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना है। मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, यह पुरस्कार 28 सितंबर को एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। हर साल, राज्य संस्कृति विभाग इस पुरस्कार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर सम्मानित किया जाता है 

PunjabKesari

उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने पुष्टि की कि उत्तम सिंह को 2022 के लिए और के. एस. चित्रा को 2023 के लिए मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पहली बार, यह पुरस्कार समारोह हाल ही में लता मंगेशकर की स्मृति में बने नए ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी याद में बनवाया है।

PunjabKesari

बता दें , महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था और उनका निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था। उन्होंने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी है। यह पुरस्कार, जो 1984 में स्थापित किया गया था, सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है और इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्ताओं में नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

PunjabKesari

वहीं मशहूर संगीतकार उत्तम सिंह ने 'दिल तो पागल है', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हम दिल दे चुके सनम', और 'परदेस' जैसी फिल्मों के लिए संगीत निर्देशन किया है। वहीं, के. एस. चित्रा भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और लोकप्रिय संगीत की गायिका हैं और उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, उड़िया, हिंदी, असमिया, बंगाली और पंजाबी भाषाओं में गाया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!