भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, राहुल गांधी संग मिलाए कदम से कदम

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Jan, 2023 02:19 PM

urmila matondkar joined rahul gandhi bharat jodo yatra

अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। एक्ट्रेस जम्मू के नगरोटा से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ीं। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ पैदल...

बॉलीवुड तड़का टीम. अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। एक्ट्रेस जम्मू के नगरोटा से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ीं। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ पैदल ही पदयात्रा करती नजर आईं। यात्रा से एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्मिला कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी के साथ  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। इस दौरान वह ऑफ व्हाइट कुर्ता और सिर पर कैप लगाए नजर आईं। यात्रा में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थम्स-अप पोज देती दिखीं। उनका स्वागत करने के लिए सड़क के किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक खड़े थे।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि मातोंडकर ने सितंबर 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गई थी। 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!