ऐसी दिखने लगी हैं 'यस बॉस' की एक्ट्रैस, टीवी छोड़ अब करने लगी है यह काम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jun, 2017 12:15 PM

tv actress kavita kapoor now to work

टीवी के पॉपुलर शो ''यस बॉस'' की एक्ट्रैस मीरा यानी कविता कपूर इन दिनों टीवी सीरियल और फिल्मों से दूर हैं।

मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो 'यस बॉस' की एक्ट्रैस मीरा यानी कविता कपूर इन दिनों टीवी सीरियल और फिल्मों से दूर हैं। पॉपुलर टीवी शो और फिल्मों में काम करने के बाद कविता के पास अभी कोई भी ऑफर नहीं है। वह मुंबई में एक डांस ग्रुप के साथ जुड़ी हैं।

PunjabKesari

मीरा श्रीवास्तव 'यस बॉस' सीरियल के अलावा सैफ अली खान और प्रिटी जिंटा की फिल्म 'सलाम नमस्ते' (2005) में भी दिखाई दीं थी। कविता ने 'सांस' (1999), 'किटी पार्टी' (2002), 'रक्त संबंध' (2011) और 'सुमित संभाल लेगा' (2015) जैसे सीरियलों में भी काम किया।

PunjabKesari

लेकिन वे ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं। टीवी शो और फिल्मों में जब उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली तो कविता ने बिजनैस करने की सोची। इसके लिए उन्होंने विजुअल कम्युनिकेशन में डिप्लोमा भी किया।

PunjabKesari

बता दें कि कविता ने ज्यादा सीरियलों में काम नहीं किया,लेकिन सब चैनल पर आने वाले टीवी शो 'यस बॉस' से कविता खूब पॉपुलर हुई थी। इस कॉमेडी शो में उन्होंने शादीशुदा मीरा श्रीवास्तव का किरदार निभाया था। शो में उनके पति का रोल एक्टर राकेश बेदी ने निभाया था। इस तिकड़ी की कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और कविता घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं। शो में उनके बॉस का रोल का आसिफ शेख ने प्ले किया था, जो कि आजकल 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल में विभूति नारायण मिश्रा का रोर निभा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!