रेप केस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर को राहत, गिरफ्तारी के 10 दिन बाद कोर्ट ने आशीष कपूर को दी जमानत

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Sep, 2025 09:41 AM

tv actor ashish kapoor gets bail in rape case but on this condition

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर को रेप केस में बड़ी राहत मिली है। एक्टर को गिरफ्तारी के 10 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, एक्टर को जमानत कुछ शर्तों पर दी गई है।   आशीष के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर पर लगाए आरोप झूठे हैं।...

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर को रेप केस में बड़ी राहत मिली है। एक्टर को गिरफ्तारी के 10 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, एक्टर को जमानत कुछ शर्तों पर दी गई है। 
 आशीष के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर पर लगाए आरोप झूठे हैं। महिला ने रेप का आरोप सिर्फ पैसे वसूलने के लिए लगाया है। वकील दीपक शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पार्टी में शराब के नशे में थी और सभी से गले मिल रही थी।

PunjabKesari

ऐसे में कोर्ट ने आशीष कपूर को एक लाख की जमानत राशि जमा करवाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज, सभी दस्तावेजों और तथ्यों के अलावा अन्य पहलुओं की जांच करने पर आशीष कपूर के अतीत को एकदम साफ-सुथरा पाया गया और इस आधार पर न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने एक्टर को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि एक्टर को आगे की जांच के लिए मौजूद रहने की जरूरत नहीं है हालांकि यह शर्त रखी कि आशीष कपूर को अपना मोबाइल फोन हमेशा चालू रखना होगा और उनकी लोकेशन भी ऑन रखनी होगी।

PunjabKesari

 

मालूम हो कि एक महिला ने 11 अगस्त को एक महिला ने दिल्ली पुलिस में आशीष कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने आशीष पर रेप का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि एक्टर ने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम में ले जाकर उसका रेप किया। पहले महिला ने आरोप लगाया था कि आशीष के अलावा उनके दोस्त और दो अज्ञात लोगों ने उनका केप किया, पर बाद में उसने बयान बदल दिया और सिर्फ आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया था।महिला ने उस घटना का सबूत होने और वीडियो होने का भी जिक्र किया था, पर पुलिस को जांच में किसी तरह का कोई वीडियो नहीं मिला।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!