उर्वशी रौतेला के पेट पर ट्रेनर ने मारे धड़ाधड़ मुक्के, वीडियो देख परेशान हुए फैंस

Edited By Parminder Kaur, Updated: 11 Jun, 2021 10:28 PM

trainer punching urvashi rautela stomach video viral

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करती। एक्ट्रेस खुद को फिट रखते के लिए बहुत मेहनत करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर फैंस दंग रह गए हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करती। एक्ट्रेस खुद को फिट रखते के लिए बहुत मेहनत करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर फैंस दंग रह गए हैं।

PunjabKesari
वीडियो में उर्वशी ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ट्राउजर में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाई बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। उर्वशी दीवार के साथ चुपचाप खड़ी है और ट्रेनर एक्ट्रेस के पेट पर लगातार पंच किए जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- नो पेन.. नो गेन.. ट्रेनर मेरी आंत पर मार रहे हैं। मुक्का खाना मेरी एक्शन फिल्म का हिस्सा है, उसके प्रहारों से ट्रेन हो रही हूं। पेट पर मुक्का खाना बॉक्सिंग ट्रेनिंग का अहम हिस्सा माना जाता है। इस दौरान दीवार से सटे रहने का मुख्य कारण ट्रेनिंग के दौरान मुक्के के दर्द को अंदर लेने का अभ्यास करना पंच को अब्सर्व करना है। फैंस उर्वशी के इस वीडियो को देख कर परेशान हो गए हैं।

बता दें उर्वशी जल्द ही स्वीडन रवाना होने वाली हैं, जहां वे स्वीडिश ट्रेनर मैगनस लेज्डबैक से ट्रेनिंग लेंगी। उर्वशी अपनी आने वाली फिल्म 'वंडर वूमन' के लिए ट्रेनिंग लेंगी। इससे पहले उर्वशी 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आई थीं।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!