शुभ विवाह: सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन बनीं 'TMKOC' की 'सोनू',एक्ट्रेस को देखते ही रो पड़े दूल्हे राजा,ली बलाएं

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Jan, 2025 07:42 AM

tmkoc sonu bhide aka actress jheel mehta tie knot with aditya dube

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी 'सोनू भिड़े' उर्फ एक्ट्रेस झील मेहता दुल्हनिया बन गई हैं। उन्होंने 28 दिसंबर को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ सात फेरे ले लिए हैं। लेकिन इन्होंने शादी का ये वीडियो फैंस के साथ 31 दिसंबर को शेयर किया। झील...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी 'सोनू भिड़े' उर्फ एक्ट्रेस झील मेहता दुल्हनिया बन गई हैं। उन्होंने 28 दिसंबर को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ सात फेरे ले लिए हैं। लेकिन इन्होंने शादी का ये वीडियो फैंस के साथ 31 दिसंबर को शेयर किया।

PunjabKesari

झील मेहता सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हनिया बनीं।  गले में हैवी चोकर हर, नाथ में नथ, मांगटीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके झील मेहता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उनके दूल्हे व्वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

PunjabKesari

प्यार को लाल जोड़े में देख झलके आदित्या के आंसू

 वीडियो में आप देख सकते हैं कि  झील को स्टेज पर देखते ही आदित्य इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक पड़े।  

PunjabKesari

वहीं  झील उनके आंसू पोंछते हुए और उनकी बलाएं लेती नजर आईं।  बाद में वह दोनों एक-दूसरे को जयमाला डालते हैं और अग्नि के फेरे लेते हैं।  

PunjabKesari

झील मेहता की चुन्नी पर अटकी नजर

एक्ट्रेस की चुन्नी पर सबकी निगाहें अटक गईं क्योंकि उस पर लिखा था, 'हैशटैग झील के प्यार में डूबे।' वीडियो में अदित्य ने झील की मांग भरी और सारे पल कैमरे में कैद हो गए। यहां उन्होंने अदित्य के सरनेम दुबे को अलग तरह से इस्तेमाल किया था।

PunjabKesari

वीडियो में झील कहती हैं कि उन्होंने इतनी खुशी पहले कभी महसूस नहीं की। वह इतनी खुश हैं कि वह इसे हैंडल नहीं कर पा रही हैं।

PunjabKesari

वह इतने सालों में बने प्यार को महससू करना बंद नहीं कर सकतीं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा- 'आप सभी के लिए प्यार और केवल प्यार जो हमारे इस जश्न का हिस्सा थे।' झील और आदित्य का ये प्यार भरा वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!