षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 May, 2024 01:20 PM

tmkoc roshan sodhi aka gurucharan singh planned his own disappearance

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने 'रोशन सिंह सोढ़ी' उर्फ एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 10 दिनों से लापता है।  इस मामले में उनके पिता ने किडनैपिंग का केस भी दर्ज कराया है और पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए कई टीम बनाई है जो मामले की तह तक जाने की लगातार...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने 'रोशन सिंह सोढ़ी' उर्फ एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 10 दिनों से लापता है।  इस मामले में उनके पिता ने किडनैपिंग का केस भी दर्ज कराया है और पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए कई टीम बनाई है जो मामले की तह तक जाने की लगातार कोशिश में जुटी है। वहीं अब इस केस में एक मोड़ आया है। मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह ने अपने लापता होने की योजना खुद बनाई होगी।

 

PunjabKesari

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया है कि उन्होंने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने कहा है- 'उन्होंने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया। हम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन गुरुचरण सिंह का पता लगाना इसलिए भी मुश्किल हो गया है क्योंकि फोन एक्टर के पास नहीं है।'

PunjabKesari

 

उन्होंने आगे बताया है-'सीसीटीवी फुटेज में हमें पता चला कि वह एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में बैठते दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा जैसे उन्होंने सब कुछ प्लान किया हो और दिल्ली से बाहर चला गया हो।'

PunjabKesari

बता दें कि आखिरी बार एक्टर को 22 अप्रैल को देखा गया था। उनके पिता ने चार दिन बाद उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया था कि गुरुचरण सिंह, उम्र- 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए रवाना हुए थे। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गए थे लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। इस शिकायत में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि वह मानसिक रूप से स्थिर हैं और परिवार उनकी तलाश कर रहा था जो अब लापता हैं।

PunjabKesari


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका में नजर आए थे।इस किरदार के जरिए उन्होंने हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई. वह ऐसे करेक्टर में थे जो हमेशा पार्टी मोड में रहता है। साल 2020 में उन्होंने शो छोड़ दिया था और उनकी जगह शो में एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली थी। 


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!