दुल्हन बनने जा रही हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'सोनू', दिसंबर में मंगेतर संग लेगीं सात फेरे

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Nov, 2024 08:47 AM

tmkoc fame sonu aka jheel mehta to marry aditya dube in december

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सी सोनू भिड़े तो आप सबको याद है। उस रोल को झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता अब बड़ी हो चुकी हैंऔर एक्टिंग छोड़ने के बाद खुद का बिजनेस करने लगी थीं। झील मेहता को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। सोनू यानी झील...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सी सोनू भिड़े तो आप सबको याद है।  उस रोल को झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता अब बड़ी हो चुकी हैंऔर एक्टिंग छोड़ने के बाद खुद का बिजनेस करने लगी थीं। झील मेहता को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है।  

PunjabKesari

 

सोनू यानी झील मेहता शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। घर में शादी का जश्न शुरू हो गया है और तैयारियां जोरों से चल रही हैं। झील मेहता 28 दिसंबर को दुल्हनिया बनेंगी।  

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक  Jheel Mehta अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं,और अब फाइनली 28 दिसंबर को वह दिन तय किया गया है, जब वह मंगेतर और कंटेंट क्रिएटर आदित्य दुबे के साथ सात फेरे लेंगी।

PunjabKesari

झील मेहता ने बताया कि उनकी शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी जिसमें कंटेम्परेरी चीजों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने शादी को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर बताया।

PunjabKesari


फेरों में शामिल नही होगी TMKOC टीम

यह पूछे जाने पर कि क्या शादी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम भी शामिल होगी, तो झील मेहता ने कहा- 'मेरी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। 'तारक मेहता...' की टीम रिसेप्शन में आएगी।'

PunjabKesari

झील मेहता ने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से मई 2024 में सगाई की थी। उन्होंने हाल ही अपने घर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने शादी की तैयारियों की झलक दिखाई थी। अपनी शादी के लिए झील मेहता और आदित्य डांस की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!