व्हाइट ड्रेस..केक और दोस्त...तारक मेहता की 'सोनू' का ब्राइडल शावर,गर्ल गैंग ने झील मेहता को खूब किया पैंपर

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Nov, 2024 03:31 PM

tmkoc fame sonu aka jheel mehta bridal shower pictures

ई:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'सोनू' यानि एक्ट्रेस झील मेहता जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। झील मेहता 20 दिसंबर को अपने सपनों के राजकुमार आदित्य दुबे संग सात फेरे लेंगी। हाल ही में हसीना का ब्राइडल शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से...

मुंबई:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'सोनू' यानि एक्ट्रेस झील मेहता जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। झील मेहता 20 दिसंबर को अपने सपनों के राजकुमार आदित्य दुबे संग सात फेरे लेंगी। हाल ही में हसीना का ब्राइडल शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

वायरल हो रही तस्वीरों में झील मेहता के चेहरे पर गजब सा ग्लो दिख रहा है। लुक की बात करें को झील व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने गले में 'ब्राइड टू बी' का टैग पहने दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स झील के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। पार्टी में उनकी गर्ल गैंग उन्हें खूब पैंपर कर रही हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में झील मेहता ने बताया कि उनकी शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी जिसमें कंटेम्परेरी चीजों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने शादी को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर बताया।

PunjabKesari

 

झील मेहता ने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से मई 2024 में सगाई की थी। उन्होंने हाल ही अपने घर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने शादी की तैयारियों की झलक दिखाई थी। अपनी शादी के लिए झील मेहता और आदित्य डांस की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!