4 दिन से नहीं पहुंचे घर..एयरपोर्ट से लापता हुए 'तारक मेहता...' के सोढ़ी, गुरुचरण सिंह के पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Apr, 2024 08:46 PM

tmkoc fame sodhi aka gurucharan singh goes missing

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने सोढी यानि एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि गुरुचरण सिंह 4 दिन गुमशुदा हैं। जी हां, सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं।  खबर थी कि वह एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे थे,...


मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने सोढी यानि एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि गुरुचरण सिंह 4 दिन गुमशुदा हैं। जी हां, सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं।

PunjabKesari

 

 खबर थी कि वह एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे थे, लेकिन न तो वह मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं।  गुरुचरण के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर के गुमशुदगी की शिकायत की डिजिटल कॉपी भी मिली है जो हिंदी में छपा था।

PunjabKesari

 


इसमें लिखा है- 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा है और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है।'

PunjabKesari

 

गुरुचरण सिंह आखिरी बार टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में नजर आए थे। रोशन सोढ़ी बन गुरुचरण सिंह करीब 12 साल तक असित मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने इस कॉमेडी शो को अलविदा कहा दिया था।  उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीवी शो छोड़ दिया और वह उस समय अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते थे हालांकि, शो छोड़ने वाले बाकी कलाकारों की तरह ही एक्टर का बकाया भी नहीं चुकाया गया। वहीं अब उनके गायब होने की वजह से फैंस काफी हैरान हो गए हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!