100 दिनों बाद मुंबई वापस लौटीं 'उतरन' फेम टीना, लॉकडाउन के चलते गोवा में फंस गईं थी एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Jun, 2020 04:07 PM

tina datta returned to mumbai from goa after 100 days

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते कई स्टार्स अपनी कर्मभूमि में फंस कर रह गए थे। लेकिन मई में कुछ रियायतें मिलने के बाद कई स्टार्स अपने-अपने घरों में लौट गए थे। लेकिन टीवी सीरियल उतरन फेम टीना रियायतें मिलने के बावजूद भी घर नहीं पहुंच पाई थी। अब...

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते कई स्टार्स अपनी कर्मभूमि में फंस कर रह गए थे। लेकिन मई में कुछ रियायतें मिलने के बाद कई स्टार्स अपने-अपने घरों में लौट गए थे। लेकिन टीवी सीरियल उतरन फेम टीना दत्ता रियायतें मिलने के बावजूद भी घर नहीं पहुंच पाई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो 100 दिनों बाद गोवा से अपने घर लौट गई हैं। 

PunjabKesari


हाल ही में टीना दत्ता  ने बात करते हुए बताया कि, मैं फाइनली 100 दिनों गोवा से मुंबई वापस लौट गई हैं। मुंबई से वहां का माहौल काफी बेहतर था। मैं गोवा में थी तो सर्वाइव कर पायी। अगर मुंबई में होती और मुझे क्वारंटीन होना पड़ता। मैं मुंबई में अकेली रहती हूं, तो मैं लॉकडाउन में एक कमरे में ही कैद रहती। वहां मुझे पता नही चला कि मेरे 100 दिन कैसे बीत गए। वहां मैने आशिका और उनके पति के साथ खूब मजे किए और योगा सीखा।

PunjabKesari


टीना ने बताया कि मैने फ्लाइट बुक करने की काफी कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो पाने के कारण फ्रेंड के साथ  कामर में आना पड़ा। गोवा से 12 घंटे का सफर कर आखिर मुंबई पहुंच  ही गई। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!