Gone Too Soon: यूथ टिक टॉक इंफ्लुएंसर का निधन, कैंसर ने ली 19 की अन्ना ग्रेस फेलन की जान

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 May, 2025 10:45 AM

tiktok influencer anna grace phelan dies after brain cancer battle

अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वालीं टिक टॉक इंफ्लुएंसर अन्ना ग्रेस फेलन अब हमारे बीच नहीं रही। 23 मई 2025 को अन्ना ग्रेस फेलन का 19 की उम्र में निधन हुआ। वह पिछले 8 महीनों से ग्लियोब्लास्टोमा नाम की गंभीर ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं।

मुंबई: अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वालीं टिक टॉक इंफ्लुएंसर अन्ना ग्रेस फेलन अब हमारे बीच नहीं रही। 23 मई 2025 को अन्ना ग्रेस फेलन का 19  की उम्र में निधन हुआ। वह पिछले 8 महीनों से ग्लियोब्लास्टोमा नाम की गंभीर ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं।

PunjabKesari

शनिवार, 24 मई को उनके आधिकारिक टिकटॉक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की गई। उनके परिवार की ओर से पोस्ट में लिखा गया-'यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी बेटी, एना ग्रेस फेलन अपने प्रभु और यीशु मसीह के पास चली गई।” इसी कैप्शन में आगे लिखा गया, “आप में से कई लोगों ने कैंसर के साथ उसकी कठिन लड़ाई को देखा है और उसके अटूट विश्वास की गवाही भी बनी है।'

PunjabKesari

परिवार ने सभी फैंस को शुक्रिया करते हुए कहा-'ट्रीटमेंट और शांति के लिए की गई हजारों प्रार्थनाओं के लिए आभार। हमें इस बात की राहत है कि अब वह स्वर्ग में हैं, जहां वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।” बत दें कि एना को करीब एक साल पहले ग्रेड 4 घातक ब्रेंन ट्यूमर का पता चला था, जिसे डिफ्यूज मिडलाइन ग्लियोमा के रूप में पहचाना गया। यह ट्यूमर बेहद आक्रामक और लाइलाज था।'

PunjabKesari

अपने इलाज के लिए एना और उनके परिवार ने GoFundMe कैंपेन की शुरुआत की थी। इसका मेन गोल 1 लाख डॉलर था लेकिन केवल 66,030 डॉलर ही जुटाए जा सके। उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि एना ने जेफरसन, जॉर्जिया में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह एक मेडिकल प्रैक्टिस में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। इसके अलावा वह अपने स्थानीय ईसाई चर्च से भी जुड़ी हुई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anna Grace (@phelann.annaa)

एना का अंतिम संस्कार 29 मई को जॉर्जिया के गैलिली क्रिश्चियन चर्च में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वहीं स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। एना पीछे माता-पिता विलियम ‘बडी’ फेलन, नादिन फेलन, भाई हार्पर डेविड फेलन और अन्य परिजन के बीच शोक की लहर दौड़ रही है। वहीं उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।अन्ना ने अपनी बीमारी की कहानी टिक टॉक पर शेयर की थी, जिससे उन्हें 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिले। उनकी हिम्मत और आस्था ने बहुत लोगों को प्रेरित किया। उनके परिवार ने उनके अकाउंट से उनकी मौत की जानकारी दी और सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!