इस एक्ट्रेस को 'क्राइम पेट्रोल' की वजह से झेलने पड़े थे मानसिक तनाव, बोलीं- मुझे बुरे सपने आते थे...

Edited By Mehak, Updated: 27 Apr, 2025 12:12 PM

this actress had to face mental stress due to  crime patrol

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे सुपरहिट शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा, दिव्यांका ने 'क्राइम पेट्रोल' जैसे...

बाॅलीवुड तड़का : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे सुपरहिट शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा, दिव्यांका ने 'क्राइम पेट्रोल' जैसे शो को भी होस्ट किया था, लेकिन इस दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब दिव्यांका ने खुद इस शो के अनुभव के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह शो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने वाला था।

दिव्यांका ने 'क्राइम पेट्रोल' शो पर दी अपनी प्रतिक्रिया

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा, मैं 'क्राइम पेट्रोल' एंकर कर रही थी और उस समय काफी सारे एपिसोड होते थे। 'Women Against Crime' जैसे सेगमेंट भी थे। मेरी एक कंडीशन थी कि मैं सिर्फ एंकरिंग नहीं करूंगी, मुझे कहानी भी जाननी होगी।' उन्होंने बताया कि हर कहानी का अंत हिंसा या अपराध में होता था, जो उन्हें काफी परेशान करता था। 'हर बार जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ती, तो मुझे बुरे सपने आते थे और अगले दिन शूट पर सिर में दर्द के साथ पहुंचती थी। यह सब 3-4 महीने तक चला था और इसने मुझे बहुत प्रभावित किया था।'

PunjabKesari

पति विवेक ने किया सपोर्ट

दिव्यांका ने यह भी बताया कि उनके पति विवेक दहिया ने उन्हें इस स्थिति से निपटने के लिए समझाया। 'विवेक ने मुझसे कहा कि एक एंकर के तौर पर तुम्हें अपने काम में स्विच ऑन और स्विच ऑफ करना आना चाहिए।' यह सलाह दिव्यांका के लिए काफी मददगार साबित हुई और उन्होंने मानसिक दबाव को संभालने का तरीका सीखा।

PunjabKesari

दिव्यांका त्रिपाठी का वर्क फ्रंट

दिव्यांका त्रिपाठी की करियर की शुरुआत 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में शानदार भूमिका निभाई, जो बहुत हिट हुआ था। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य शोज भी किए, जैसे 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जलगा फॉर 2', 'कोई है', 'मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबादवाले', 'ज़ोर का झटका: टोटल वाइपआउट' और 'चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी'।

इसके अलावा, दिव्यांका ने 'अदालत', 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'रामायण', 'कॉमेडी सर्कस', 'ये है मोहब्बतें', 'नच बलिए 8', 'द वॉयस 3' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे चर्चित शोज भी किए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का करियर टीवी इंडस्ट्री में काफी सफल रहा है, और अब वह एक नई दिशा में अपने कदम बढ़ा रही हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!