Poonakaalu से लेकर Srivalli तक, रॉकस्टार DSP के 5 चार्ट-टॉपिंग हिट्स

Edited By Sonali Sinha, Updated: 28 Jul, 2023 04:31 PM

the rockstar dsp 5 hit songs

पूनाकालू से लेकर श्रीवल्ली तक: रॉकस्टार डीएसपी के पांच चार्ट-टॉपिंग हिट्स जिन्होंने संगीत जगत पर राज किया!

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। म्यूजिक कंपोजीशन और सिंगिंग में अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले, रॉकस्टार डीएसपी ने लगातार अपनी मेलोडीज और फुट-टैपिंग बीट्स से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। लगभग दो दशकों के करियर में उन्होंने कई चार्ट-टॉपिंग हिट फिल्मों को अपना म्यूजिक दिया। आइए उनकी पांच सबसे बड़ी हिट फिल्मों पर एक नजर डालें जो म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी अद्वितीय प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं।

 

पूनाकालु लोडिंग
पूनाकालू लोडिंग महान मेगास्टार चिरंजीवी अभिनीत फिल्म वाल्टेयर वीरय्या का एक फुट-टैपिंग नंबर है। ग्लोबल म्यूजिक स्टार डीएसपी द्वारा रचित यह गाना तुरंत ही लोगों के बीच सनसनी बन गया। राम मिरयाला और रोल रिडा द्वारा गाए गए इस गाने ने सभी को अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

ऊ अंटावा
ऊ अंटावा फिल्म पुष्पा का एक चार्टबस्टर डांस नंबर है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन हैं। डीएसपी की माइंड ब्लोइंग कंपोजीशन के साथ उनके जोशीले डांस मूव्स ने इस गाने को दर्शकों के बीच तुरंत पसंदीदा बना दिया। ऊ अंटावा ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपनी अनूठी छाप छोड़ते हुए विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति की।

बॉस पार्टी
जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, बॉस पार्टी एक परफेक्ट पार्टी एंथम है। रॉकस्टार डीएसपी ने फिल्म वाल्टेयर वीरैया के लिए एक ज़बरदस्त और सुपरहिट म्यूजिक स्कोर तैयार किया। इसके अलावा डीएसपी ने खुद नकाश अजीज और हरिप्रिया के साथ अपनी मधुर आवाज दी, जिससे ट्रैक में ऊर्जा का एक अलग ही तड़का लग गया।

सामी सामी
ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के एक और जोशीले ट्रैक सामी सामी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। रॉकस्टार डीएसपी द्वारा रचित फुट-टैपिंग बीट्स को रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के एनरजेटिक डांस मूव्स ने चार चांद लगा दिए। यह गाना रातोंरात पूरे देश में हिट हो गया, जिससे डीएसपी की म्यूजिक कंपोजर के रूप में प्रतिष्ठा और मजबूत हो गई।

श्रीवल्ली
पुष्पा के एक और रोमांटिक ट्रैक, श्रीवल्ली ने  जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। साथ ही अपने मनमोहक संगीत और दिल को छू लेने वाले गीतों से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गीत ने एक संगीतकार के रूप में रॉकस्टार डीएसपी की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिसमें प्रेम के सार को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। 
 

ये गाने रॉकस्टार डीएसपी के करियर के शिखर का प्रतिनिधित्व करते हैं। डीएसपी के पास पाइपलाइन में प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक श्रृंखला है। जिसे देखने के लिए प्रशंसक पुष्पा 2 और सूर्या 42 जैसी आगामी फिल्मों में उनकी रचनाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!