Edited By Pawan Insha, Updated: 21 Apr, 2019 12:44 AM

कपिल शर्मा का शो हर बार की तरह इस बार भी काफी मज़ेदार भरा रहा। इस हफ्ते कपिल के शो में बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स गुलशन ग्रोवर, रंजीत और किरण कुमार ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खूब हंसी मज़ाक किया। कपिल के शो में शुरूआत होती है ब्लू बाबा (कपिल) के...
मुंबईः कपिल शर्मा का शो हर बार की तरह इस बार भी काफी मज़ेदार भरा रहा। इस हफ्ते कपिल के शो में बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स गुलशन ग्रोवर, रंजीत और किरण कुमार ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खूब हंसी मज़ाक किया। कपिल के शो में शुरूआत होती है ब्लू बाबा (कपिल) के किरदार में नज़र आए कपिल और उनके चेले चंदू से। शो के शुरूआत में ही बाबा ब्लू और उनका चेला चंदू अपने चटपटे जोक्स से शो की महफिल बना देते है। पहली बार कपिल के शो में कपिल का अलग अंदाज देखने को मिला है। कपिल के शो में ब्लू बाबा के किरदार को दर्शकों ने खूब पंसद किया।

गुलशन ग्रोवर, रंजीत और किरण कुमार ने कपिल शर्मा के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया। कपिल शर्मा शो में इस बार बॉलीवुड के इन मशहूर विलेन्स ने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया। इस एपिसोड के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा उनका वेलकम करते हैं और कहते हैं कि ये तीनों असल जिंदगी में बहुत शरीफ लोग हैं. इस पर रंजीत कहते हैं कि ये झूठ बोल रहा है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक गुलशन ग्रोवर, रंजीत और किरण कुमार को बारी-बारी से किस करते हैं।

शो के दौरान जब कपिल शर्मा ने पूछा कि वे कौन से एक्टर है जो सेट पर लेट पहुंचते थे तो गुलशन ग्रोवर ने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिया। गुलशन ने बताया कि शत्रुघ्न हमेशा ही शूट पर लेट पहुंचते थे। गुलशन ग्रोवर ने बताया, ''एक बार मेरी डबल शिफ्ट थी और मैंने शत्रुघ्न को दिन में 12 बजे आने के लिए कहा था। उन्होंने वादा भी किया कि वे आ जाएंगे लेकिन वे 12 बजे की जगह शाम 5 बजे पहुंचे। इसके अलावा गुलशन ने बताया कि उनकी सफलता में शत्रुघ्न का महत्वपूर्ण रोल है।''