सईबाई और शिवाजी महाराज के रिश्ते की गहराई बयां करता है गीत 'फूल पारिजात'

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 08 May, 2026 01:24 PM

the emotional relationship between shivaji maharaj and saibai is depicted in pho

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का बेहद खूबसूरत और भावुक गीत ‘फूल पारिजात’ रिलीज़ किया है।

इस गाने के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो उन्हें सिर्फ एक महान योद्धा राजा नहीं बल्कि एक प्यार करने वाले और समझदार जीवनसाथी के रूप में भी सामने लाता है। गाना सईबाई की नज़रों से उनके रिश्ते की मासूमियत, अपनापन और गहरे प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाता है।

भारत की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक श्रेया घोषाल की आवाज़ में सजा ‘फूल पारिजात’ अब अपने वीडियो ट्रैक के साथ रिलीज़ हो चुका है। गाने में प्रेम को बहुत ही सादगी और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और आत्मिक जुड़ाव का एहसास भी देता है।

अजय-अतुल द्वारा कंपोज़ किए गए इस गीत में पारिजात के फूल का इस्तेमाल एक खास प्रतीक के रूप में किया गया है। जैसे किसी की ज़िंदगी में कोई अनमोल और दिव्य तोहफा आए, वैसे ही सईबाई की दुनिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का होना दिखाया गया है। गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और भावनाओं की गहराई है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है।

हिंदवी स्वराज्य की गूंज अब पहले से कहीं ज्यादा बुलंद हो चुकी है। ‘राजा शिवाजी’ इस साल भारतीय फिल्मों में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर उभरी है और मराठी सिनेमा में भी एक बड़ी और प्रभावशाली रिलीज़ साबित हुई है। जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर रिलीज़ की गई इस फिल्म ने परिवारों को फिर से सिनेमाघरों तक खींच लाया है।

जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ को ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई है।

फिल्म का संगीत वॉर्नर म्यूजिक इंडिया और देश म्यूजिक के तहत रिलीज किया गया है।

‘फूल पारिजात’ अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!