‘द बैचलर’ कपल ज़ैक शैलक्रॉस और केटी बिग्गर ने रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Jun, 2025 05:17 PM

the bachelor couple zac shallcross and katie bigger got married

पॉपुलर रियलिटी शो द बैचलर सीज़न 27 में एक-दूसरे को दिल देने वाले ज़ैक शैलक्रॉस और केटी बिग्गर आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। शो में सगाई करने वाले इस जोड़े ने अब अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है। दोनों एक दूसरे संग...

लंदन. पॉपुलर रियलिटी शो द बैचलर सीज़न 27 में एक-दूसरे को दिल देने वाले ज़ैक शैलक्रॉस और केटी बिग्गर आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। शो में सगाई करने वाले इस जोड़े ने अब अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है। दोनों एक दूसरे संग क्रिश्चियन वेडिंग की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

 PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 23 मई को टेक्सास में एक सिंपल लेकिन दिल को छू लेने वाला समारोह आयोजित कर शादी की। यह शादी एक छोटे से चैपल में, सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। 

PunjabKesari
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केटी ऑफ शोल्डर गाउन में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

PunjabKesari

व्हाइट वेडिंग के दौरान दोनों ने सबके सामने लिपलॉक किया और ड्रिंक एंजॉय की। शादी के दौरान दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आए। फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

 बता दें, ज़ैक और केटी की प्रेम कहानी की शुरुआत द बैचलर के मंच से हुई थी। शो के फिनाले में ज़ैक ने केटी को प्रपोज किया था। हालांकि, उन्होंने इसके बाद एक और प्रस्ताव भी रखा — यह निजी था और पुर्तगाल में छुट्टियों के दौरान दिया गया। इस तरह, उन्होंने अपने रिश्ते को सिर्फ कैमरे के लिए नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी पूरी गंभीरता से निभाया। अब दोनों शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!