पंजाबी आ गए ओए..'स्पाइडर-मैन' का पंजाबी अंदाज देख लोगों की छूटी हंसी,जनता बोली- 'इसमें सीरियस सीन भी फनी लग रहे'

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jun, 2025 02:13 PM

the amazing spider man in punjabi dub on netflix

हॉलीवुड की फिल्मों को कई भाषाओं में डब किया जाता है जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगू...। 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में अवेलेबल है। वहीं  अगर आपको मार्वल की सुपरहीरो फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' को पंजाबी भाषा...

मुंबई:  हॉलीवुड की फिल्मों को कई भाषाओं में डब किया जाता है जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगू...। 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में अवेलेबल है। वहीं  अगर आपको मार्वल की सुपरहीरो फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' को पंजाबी भाषा में देखना है तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है।  नेटफ्लिक्स पर इस मूवी को पंजाबी वर्जन में रिलीज कर दिया गया है। इसका पंजाबी डब का ट्रेलर देखकर यकीन मानिए कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये इतना मजेदार है कि इसका वीडियो वायरल हो गया है। 

PunjabKesari

नेटफ्लिक्स इंडिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- स्पाइडर मैन टर्न्स फुल पंजाबी। पंजाबी डब। स्पाइडर मैन उर्फ एंड्रयू गारफील्ड को पंजाबी में अपनी दमदार वापसी करते हुए देखें, जिससे हर रोस्ट और भी मजेदार (और ज्यादा देसी) लगता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'यहां तक कि सीरियस सीन भी फनी लग रहे हैं।' दूसरे ने लिखा- 'हिंदी डब बेस्ट है लेकिन पंजाबी...' इसके बाद उसने हंसने वाला इमोजी बनाया है।' एक ने लिखा- 'किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी।' एक ने बैकग्राउंड म्यूजिक को भी फनी बताया है। एक और यूजर लिखते हैं- 'एक नंबर नेटफ्लिक्स इंडिया। बल्ले बल्ले ओ। मजा ही आ गया।'

बता दें कि The Amazing Spider-Man साल 2012 में रिलीज हुई थी। ये अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म, मार्वल कॉमिक्स कैरेक्टर स्पाइडर मैन पर बेस्ड थी। फिल्म में एंड्रयू गारफील्ड ने पीटर पार्कर/स्पाइडर मैन का किरदार निभाया था। इसमें दिवंगत एक्टर इरफान भी थे। ये फिल्म उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने दुनिया भर में $ 758.7 मिलियन (65 अरब से ज्यादा) की कमाई की।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!