गोल्डन टेम्पल में नतमस्तक तेजस्वी और करण, गुरु नानक जयंती पर फैंस को दी बधाई

Edited By Rahul Rana, Updated: 15 Nov, 2024 06:50 PM

tejaswi and karan at golden temple

टीवी के प्यारे कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर स्वर्ण मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर फैंस को बधाई दी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे खुशी से मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

बाॅलीवुड तड़का : आज गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और बेहद प्यारे कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी फैंस को गुरुपर्व की बधाई दी। कपल ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हरमिंदर साहिब  में नतमस्तक होते दिख रहे हैं।  

PunjabKesari

PunjabKesari

तेजस्वी ने प्यारा हरे रंग का सूट डाला था।सिर पर दुप्ट्टा लेते हुए तेजस्वी बेहद ही प्यारी नजर आ रही थी। करण ने कुर्ता पजामा डाला था और सिर को ढ़का हुआ था। करण और तेजस्वी की तस्वीरों में दोनों खुशी से मंदिर के Golden Temple के सामने hath jode खड़े नजर आ रहे थे।

PunjabKesari

तेजस्वी और करण 'बिग बॉस 15' में  दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी टीवी पर हमेशा सुर्खियों में रहती है और अब उनके फैंस यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!