'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर रिलीज, कमाल की लगी विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 05 Jun, 2025 01:46 PM

teaser of aankhon ki gustakhiyaan  released

इस बारिश के मौसम में आंखों की गुस्ताखियां लेकर आ रही है एक प्यारी सी लव स्टोरी, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर नजर आएंगे। पहले पोस्टर के बाद अब इसका टीज़र रिलीज़ हो गया है, जो प्यार, इमोशन और खूबसूरत पलों से भरा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस बारिश के मौसम में आँखों की गुस्ताखियां लेकर आ रही है एक प्यारी सी लव स्टोरी, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर नजर आएंगे। पहले पोस्टर के बाद अब इसका टीज़र रिलीज़ हो गया है, जो प्यार, इमोशन और खूबसूरत पलों से भरा है।

टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के ज़रिए प्यार गहराता है, लेकिन बाद में दूरी भी दिखती है। टीज़र में डांस और सफर के कुछ सीन इस रिश्ते को और खास बनाते हैं।

कहानी पूरी तरह नहीं बताई गई है, लेकिन साफ है कि दोनों के बीच प्यार है और कुछ फैसले उन्हें अलग कर सकते हैं। विक्रांत एक भावुक किरदार में हैं और शनाया अपनी पहली फिल्म में ही असर छोड़ती हैं।

टीज़र में विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रजेंट किया है। इसे मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है, डायरेक्टर हैं संतोष सिंह और कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है। फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!