हॉलीवुड में भी महिलाओं के साथ होता है भेदभाव, सिडनी स्वीनी का खुलासा-सफल महिलाएं दूसरों को नीचे गिराने..

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Nov, 2024 12:42 PM

sydney sweeney reveals women are discriminated against in hollywood

बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रेटी हैं, जो इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना कर चुके हैं। कई स्टार्स खुलकर बता चुके हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें पैर जमाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और आउटसाइडर्स के लिए इंडस्ट्री में टिकना बहुत मुश्किल होता है,...

मुंबई. बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रेटी हैं, जो इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना कर चुके हैं। कई स्टार्स खुलकर बता चुके हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें पैर जमाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और आउटसाइडर्स के लिए इंडस्ट्री में टिकना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भेदभाव किया जाता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यूफोरिया की स्टार सिडनी स्वीनी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में अक्सर ये दिखाया जाता है कि महिलाएं एक-दूसरे को सशक्त बनाती हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता।


27 साल की सिडनी स्वीनी ने बताया कि कई बार बड़ी और सफल महिलाएं दूसरों की मदद करने की बजाय उन्हें नीचे गिराने का काम करती हैं। दूसरी महिलाओं को महिलाओं का अपमान करते देखना बहुत दुखद है।


एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री की कुछ कामयाब महिलाएं, जो खुद एक बड़े मुकाम पर हैं, लेकिन दूसरी नई और मेहनती लड़कियों की आलोचना करती हैं और उनको आगे बढ़ने से रोकती हैं। सफल महिलाएं नई लड़कियों को अपने सपनों को पाने के लिए मेहनत करते देखती हैं, लेकिन फिर भी उनकी मदद करने के बजाय उनके काम को खराब बताने की कोशिश करती हैं।

PunjabKesari


स्वीनी ने कहा कि 'महिलाओं का सशक्तिकरण' एक मशहूर मुहावरा जरूर है, लेकिन असल में ये सिर्फ एक दिखावा है। असल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा। ये सब बस बाहरी दिखावा है, जबकि लोग अंदर से कुछ और सोचते और कहते हैं। 


उन्होंने कहा, 'हमें बचपन से ये सिखाया गया है कि सिर्फ एक महिला ही सबसे ऊपर जा सकती है और वही पुरुष को हरा सकती है। इसी वजह से सबको लगता है कि उन्हें एक-दूसरे से लड़कर या उस एक महिला को नीचे गिरा कर अपनी जगह बनानी होगी।' एक्ट्रेस ने कहा कि वे अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी भी कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं।


उन्होंने ये भी कहा, 'मैं बस अपना सबसे अच्छी कोशिश कर रही हूं, तो फिर मुझ पर ये हमले क्यों हो रहे हैं?'

बता दें, हाल ही में हॉलीवुड निर्माता कैरोल बॉम ने सिडनी स्वीनी की आलोचना की थी, जिससे सिडनी स्वीनी और भी परेशान हो गईं। बॉम ने सिडनी स्वीनी की एक्टिंग और फिजिकल अपीयरेंस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने स्वीनी और ग्लेन पॉवेल की फिल्म 'एनीवन बट यू' के बारे में बात करते हुए कहा था कि ये फिल्म 'देखने लायक नहीं है', जो कि काफी आलोचना का कारण बनी थी। स्वीनी की टीम ने बॉम की इस टिप्पणी को 'शर्मनाक' बताया था।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!