मुसलमान हैं इसलिए मारा जा रहा..संभल में हुई हिंसा पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Nov, 2024 05:17 PM

swara bhasker got angry on the violence in sambhal

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो अपने  बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।इस बार स्वरा ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने संभल में...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो अपने  बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।इस बार स्वरा ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने संभल में हो रही हिंसा पर रिएक्ट किया है। दरअसल, रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल दजिले में शादी मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।

PunjabKesari

इस हिंसा के दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ है जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। संभल में हुई इस हिंसा पर स्वरा ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

PunjabKesari

 स्वरा ने लिखा- 'हम भारत में उस स्थिति में हैं जहां कानून लागू करने वाले लोग नागरिकों की हत्या कर रहे हैं क्योंकि वो मुसलमान हैं और न्यायपालिका?? वे शायद भगवान से सलाह ले रहे हैं कि उन्हें अपना काम कैसे करना है। बिल्कुल बकवास।' संभल हिंसा के बाद से स्वरा सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई पोस्ट शेयर और रीट्वीट कर रही हैं। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

बता दें संभल में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने ये आदेश दिया है कि 30 नवंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी। इस हिंसा के बाद से सियासत चल रही है। विपक्ष पार्टी के नेता इस पर जमकर बवाल काट रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने सपा सांसद सहित 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!